Articles by IBTimes Staff Reporter

IBTimes Staff Reporter

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पूरे देश ने व्यक्त किया आवश्यक सेवा में लगे लोगों का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोग रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें और इस संकट के दौर में भी काम कर रहे डॉक्टरों, पैरा मेडिकल कर्मी, पुलिस और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़़े कर्मियों की प्रशंसा के लिए शाम पांच बजे अपने घरों पर ताली, थाली और घंटी बजाकर उनका उत्साह बढ़ाएं। Mar 22, 2020

कोरोना ने थामे रेल के चक्के : 31 मार्च की मध्यरात्रि तक सभी यात्री ट्रेनें निलंबित; सभी शहरों की मेट्रो रेल भी रहेंगी बंद

रेलवे ने रविवार को एक अभूतपूर्व कदम के तहत 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की मध्यरात्रि तक अपनी सभी यात्री सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की और कहा कि उक्त अवधि के दौरान केवल मालगाड़ियां चलेंगी। Mar 22, 2020

कोविड-19 से लड़ने को भारत में 14 घंटे का 'जनता कर्फ्यू' सफलतापूर्वक जारी, लाखों लोगों ने खुद को किया घरों में कैद

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई 'जनता कर्फ्यू' की अपील के बाद रविवार को पूरे देश में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिल रही है। लाखों लोगों ने खुद को घरों के भीतर सीमित रखा, वहीं सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए। Mar 22, 2020

कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया शाहीनबाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारी

जहांगीरपुरी में रहने वाले इस व्यक्ति का जुराब बनाने की फैक्ट्री है। इसके कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग उसकी फैक्ट्री में काम करने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच में जुटा है। इसके अलावा उन सभी लोगों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है, जो 10 मार्च के बाद उसके संपर्क में आए हैं। Mar 22, 2020

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हुई 324; मुंबई और पटना में दो मौतों के साथ मृतकों की संख्या हुई 6

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई के अलावा बिहार के पटना में 38 साल के एक शख्स की भी संक्रमण के कारण मौत हुई है। Mar 22, 2020

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए 'जनता कर्फ्यू' का हिस्सा बनें : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा, ''जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा।'' Mar 22, 2020

कोरोना की जांच का दायरा बढ़े, कारोबार एवं कृषि क्षेत्र के लिए राहत पैकेज की घोषणा हो: सोनिया गांधी

सोनिया ने एक बयान में यह भी कहा कि मास्क, सेनिटाइजर, खाने-पीने की वस्तुओं की बाजार में सुचारू ढंग से आपूर्ति बनाई रखी जाए। कांग्रेस की शीर्ष नेता ने लोगों से अफरा-तफरी नहीं फैलाने और सावधानी बरतने की अपील की। Mar 21, 2020

सिंधिया की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए मध्य प्रदेश के 22 बागी पूर्व कांग्रेस विधायक

बागी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले जिन्होंने भगवा पार्टी में शामिल होने के उनके फैसले का स्वागत किया। Mar 21, 2020

घर पर पृथक रखे जाने की मुहर दिखने के बाद दंपति को ट्रेन से उतारा गया, डिब्बे को किया गया संक्रमण मुक्त

रेलवे ने दो अन्य घटनाओं की भी जानकारी दी जब यात्रियों ने घर में पृथक रहने के लिए कहे गए लोगों को ट्रेन में सफर करते देखा। दो घटनाओं में जिन लोगों की जानकारी दी गई थी, उनमें से 12 बाद में जांच में संक्रमित पाए गए। Mar 21, 2020

'जनता कर्फ्यू' के दौरान दिल्ली में नहीं चलेंगे आटो रिक्शा, टैक्सी; जरुरत पड़ने पर किया जाएगा लॉकडाउन

दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा। Mar 21, 2020

युवाओं पर कोरोना वायरस के असर की डब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बीच दुनिया भर में फैली कामबंदी

इस वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, बड़ी आबादी की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है, स्कूल एवं कारोबार बंद हो गए हैं और लाखों लोग घरों से काम करने के लिए मजबूर हैं जबकि कई की आजीविका छिन गई है। Mar 21, 2020

भारत में बढ़कर 258 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या; जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को 3,700 ट्रेनें और करीब 1,000 उड़ानें रहेंगी रद्द

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के 20 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कुल मिलाकर कोरोनावायरस के 258 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 191 भारतीय नागरिक हैं, जबकि 32 विदेशी नागरिक हैं। Mar 21, 2020

बंगाल में विदेश से लौटा एक और व्यक्ति पाया गया कोरोना वायरस से संक्रमित; ममता ने की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक की मांग

घरों में रहने के मोदी के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए बनर्जी ने वीडियो कांफ्रेंस से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री से अपील की कि राज्य में आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगायी जाए। Mar 21, 2020

कौन होगा मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? शिवराज 'मामा', नरेंद्र सिंह तोमर या कोई नया चेहरा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ के इस्तीफे के बाद भाजपा में सरकार बनाने के लिए चल रही सरगर्मी के बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि प्रदेश के अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? Mar 21, 2020

निर्भया मामला: दोषियों ने फांसी के लिए ले जाते समय विरोध नहीं जताया, रोने लगा था विनय: तिहाड़ अधिकारी

पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। Mar 20, 2020

आईसीएमआर का दावा, भारत में कोरोना वायरस के 206 मामले; जनता कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली में रविवार को बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के 206 मामले हैं, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 नये मामले दर्ज करने के बाद यह आंकड़ा 195 बताया है। Mar 20, 2020

शक्ति परीक्षण से पहले कमलनाथ ने दिया इस्तीफ़ा, बीजेपी ने किया निर्दलीय, बसपा और सपा विधायकों के समर्थन का दावा

उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष एन पी प्रजापति को शक्ति परीक्षण के लिये शुक्रवार को सदन का विशेष सत्र बुलाये जाने और यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक पूरी करने के निर्देश दिये जाने के बाद कमलनाथ ने सदन में शक्ति परीक्षण से बचने के लिए यह इस्तीफा दिया है। Mar 20, 2020

भारत में बढ़कर 195 हुई कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या, मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर सकते हैं पीएम मोदी

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 195 हो गई। प्रधानमंत्री कोरोना वायरस से निपटने के लिये लोगों और स्थानीय अधिकारियों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। Mar 20, 2020

निर्भया मामले के चारों दोषियों को तिहाड़ में दी गई फांसी, पीड़िता की माँ बोली- आखिरकार न्याय हुआ

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े जेल परिसर तिहाड़ जेल में पहली बार चार दोषियों को एक साथ फांसी दी गई। चारों दोषियों ने फांसी से बचने के लिए अपने सभी कानूनी विकल्पों का पूरा इस्तेमाल किया और बृहस्पतिवार की रात तक इस मामले की सुनवाई चली। Mar 20, 2020