सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीरReuters

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, जबकि राहुल गांधी अमेठी से किस्मत आजमाएंगे। इसके साथ ही गुजरात की 4 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धरौहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से ब्रजलाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री और कुशीनगर से आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया है.

-
ANI

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगी. वे तीन दिनों तक यूपी में रहेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात करेंगी. आने वाले चुनावों के मद्देनजर प्रियंका का लखनऊ दौरा खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

गौरतलब है कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. महागठबंधन ने पहले ही अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं. तीन सीटें राष्ट्रीय लोकदल को दी गई हैं. जबकि एक सीट पर रालोद का उम्मीदवार सपा के टिकट से लड़ेगा.