राफेल
राफेलTwitter/Rafale_Display

राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के चीफ बीएस धनोआ फ्रांस जाएंगे। फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन पहला राफेल जेट 20 सितंबर को भारत को सौंपेंगी। एक रक्षा अधिकारी ने बताया, 'योजना के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल फ्रांस जाएगा और राफेल जेट रिसीव करेगा।'

भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए करार किया है। ये विमान अगले साल मई तक भारत पहुंचने शुरू हो जाएंगे। राजनाथ सिंह और वायुसेना के चीफ फ्रेंच अथॉरिटीज से बॉरडीऑक्स में प्लेन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में राफेल विमान रिसीव करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक फ्रांस की कंपनी भारत को जो राफेल विमान देने वाली है, वह फ्रांस की वायुसेना के बेड़े में शामिल लड़ाकू विमान से भी अडवांस है। बता दें कि राफेल लड़ाकू विमानों के भारत पहुंचने से पहले ही भारतीय पायलटों ने इन्हें चलाने का प्रशिक्षण ले लिया है।

साभार : यह लेख मूल रूप से समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया है। यह मूल लेख का हिंदी अनुवाद है।