-
Twitter / @ANI

सोमालिया के पास अदन की खाड़ी से समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जहाज सुरक्षित है और नाइजीरियाई नेवी की निगरानी में है।

पूर्वी अफ्रीका के संयोजक एंड्रयू मांग्‍वरा ने बताया कि रसायन से भरे माउंट स्‍टोल्‍ट वेलर नाम के इस जहाज को सोमवार को अगवा कर लिया गया है। 18 भारतीयों के अलावा दो फिलीपिनी, एक बांग्‍लादेशी और एक रूस का नागरिक भी जहाज में सवार है। खबर के अनुसार जहाज को यमन तटबंध से कुछ 38 नाटिकल माईल्‍स की दूरी से अगवा किया गया। माउंट स्‍टोल्‍ट वेलर नाम का यह जहाज हांगकांग का है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया।

जहाजों की गतिविधियों को ट्रैक करने वाले 'एआरएक्स मैरीटाइम' ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्‍होंने जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय और एक तुर्की नागरिक है।

तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले 'वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन' पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया।

साभार : यह लेख मूल रूप से समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया है. यह मूल लेख का हिंदी अनुवाद है.