-
IANS

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पेश किये गए अपने "गारंटी कार्ड" में छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा और शहर में बसी अनधिकृत कॉलोनियों में सार्वजनिक सुविधाएँ देने के साथ ही फ़िलहाल दी जा रही पानी और बिजली पर मुफ्त सब्सिडी जारी रखने की गारंटी दी। ।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में मुख्यमंत्री द्वारा 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' जारी किया गया जिसमे 10 "गारंटी" दी गई हैं। इन गारंटियों में दिल्ली के वायु प्रदूषण को तीन गुना तक कम करने का वादा भी शामिल है।

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि 5 साल में वह दिल्ली को चमका के दिखा देंगे। साथ ही साथ वह यह भी बोले कि 5 साल में वह लोगों को यमुना में डुबकी जरूर लगवा देंगे।

मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले से लागू योजनाएं लागू रहेंगी और कुछ योजनाएं ऐसी हैं जो अगले पांच साल में पूरी की जाएंगी। यहां केजरीवाल ने बिजली, पानी, शिक्षा, यातायात, कच्ची कॉलोनी, यमुना आदि पर बात की।

-
Twitter / @ANI

1- जगमगाती दिल्ली
200 यूनिट बिजली मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। विपक्ष इसमे कंफ्यूज कर रहा है। खुले तारो हाई टेंशन तारो से छुटकारा मिलेगा। ये अंडरग्राउंड होगा।

2- हर घर नल का जल
आने वाले पांच साल में 24 घंटे पानी मिलेगा। ये टोंटी से मिलेगा। 20 हज़ार लीटर मुफ्त मिलता रहेगा।

3- देश की सबसे बेहतर शिक्षा व्यवस्था
शिक्षा की व्यस्था बेहतर होगी। 12वीं तक शिक्षा की गारंटी मेरी हैं। 12वी तक मुफ्त आगे पढाई के लिया व्यस्था होगी। दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे की जिम्मेवारी हमारी है।

4-सस्ता, सुलभ और बेहतरीन इलाज
स्वास्थ्य की जिम्मेवारी मेरी है और मुफ्त इलाज मिलेगा। मोहल्ला क्लीनिक, नए अस्पताल और पाली क्लिनिक बनेगा। दिल्ली का कोई नागरिक बीमार होता है तो उसको बेस्ट इलाज मिले ये गारंटी मेरी।

5-सबसे बड़ी और सस्ती यातायात व्यवस्था
यातायात सेवा लागू होगी। अंतरराष्ट्रीय स्टार की परिवहन व्यस्था होगी। लास्ट मील कनेक्टविटी होगी। माहिलाओं को फ्री यात्रा मिलती रहेगी। स्टूडेंट को फ्री यात्रा मिलेगी।

6- प्रदूषण मुक्त दिल्ली
दिल्ली का प्रदूषण ठीक करना है इसके लिए 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। वैक्यूम से सफाई होगी। यमुना को भी साफ करेंगे। और दिल्ली को चमकाएंगे।

7-स्वच्छ एवं चमचमाती दिल्ली
-दिल्ली को कूड़े और मलबे के ढेरों से मुक्ति दिलाकर साफ और सुंदर बनाएंगे।

8-महिलाओं के लिए सुरक्षित दिल्ली

-महिला सुरक्षा के लिया काम करेंगे। सीसीटीव स्ट्रीट लाइट लग रहे गई। जैसे बस मार्शल लगे हैं, वैसे मोहल्ला मार्शल लगेंगे।

9-मूलभूत सुविधा युक्त कच्ची कॉलोनियां
कच्ची कॉलोनी को खूब सुविधा मिल रही है। जहा राह गयी है वह पर भी किया जाएगा। नाली, सड़क, पानी, सीसीटीवी जैसे 7 सुविधा देंगे।

10-जहां झुग्गी वहीं मकान
दिल्ली के हर झुग्गीवासी को सम्मानपूर्ण जीवन देने के लिए दिया जाएगा पक्का मकान।

बताया गया कि आप इस 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' के साथ डोर-टू-डोर कैंपेन करेगी और लोगों को दिल्‍ली सरकार के द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए का काम का लेखाजोखा देगी।

सीएम अरविरंद केजरीवाल की पार्टी ने इस कार्ड के साथ देश की राजधानी के 35 लाख घरों तक जाने और अपनी उपलब्धियां बताने का लक्ष्‍य रखा है। वहीं, सत्‍तारूढ़ पार्टी का पूरा घोषणापत्र 26 जनवरी के बाद आने की संभावना जताई गई है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)