-
IANS

नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाली कांग्रेस ने 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया।

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी की अनगिनत विदेश यात्राओं की एक तस्वीर साझा की। कांग्रेस पार्टी द्वारा पीएम मोदी की 18 तस्वीरों का एक कोलाज, जिनमे से अधिकतर में वे विमान में सवार होने से पहले हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं, साझा किया गया था। फोटो को कैप्शन, "हैप्पी वर्ल्ड टूरिज्म डे" के साथ साझा किया गया।

फोटो देखें:

-
Twitter / @INCIndia

मई 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से पीएम मोदी ने 57 देशों की 92 यात्राएं कीं। पीएम मोदी ने पांच साल में अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह से लगभग दोगुनी विदेश यात्राएं की।

एक तरफ जहां पीएम मोदी ने भारत के औद्योगिक निवेश और रक्षा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए जापान के शिंजो आबे और रूस के व्लादिमीर पुतिन जैसे नेताओं से बार-बार मुलाकात करने को भुनाया, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर देश की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले, हाउडी मोदी कार्यक्रम से पूर्व, कांग्रेस नेता ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह बहुत अच्छा नहीं है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, "हाउडी 'इकोनॉमी डूइन', मिस्टर मोदी? स्थिति बहुत अच्छी नहीं लगती।"

विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत पर्यटन का महत्व और लोकप्रियता को देखते हुए की गई। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है। लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन हर साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम अलग-अलग रखता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था।

इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम "टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल'' (Tourism and Jobs-A Better Future For All) है। इस साल वर्ल्ड टूरिज्म डे 2019 की मेजबानी भारत करने जा रहा है। विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

यह दिवस दुनिया भर के लोगों में आपसी समझ बढ़ाने में सहायता कर सकता है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर दुनिया भर में कई तरह के इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं।