
बॉलिवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रहे ऋषि को कल तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्म जगत में जिंदादिल इंसान के रूप में जाने जाने वाले ऋषि के निधन के सूचना अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर दी।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं बर्बाद हो गया।
T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
I am destroyed !
बता दें कि 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था, "वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"