-
ANI

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 30 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में घायल हुए यात्रियों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 12 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे में, यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र अंतर्गत आगरा से नोएडा आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी । बताया जा रहा है कि बस औरैया से आ रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।