-
Twitter / @ANI

राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा के खिलाफ देश के कई राज्यों में जमकर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जुटे लोगों ने जेएनयू घटना के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर हमले के दोषियों को पकड़ने की मांग की। गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान भारत विरोधी पोस्टर भी लहराए गए।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला पोस्टर में लिखे फ्री कश्मीर को लेकर खड़ी है। इस दौरान 'बैन एबीवीपी' के पोस्टर भी देखे गए।

इससे पहले जेएनयू स्टूडेंट्स पर हुए हमले के विरोध में हुतात्मा चौक से गेटवे तक मार्च निकाला गया। इसमें आईआईटी बॉम्बे, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के अलावा कई दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट्स शामिल हुए। विरोध-प्रदर्शनों में मशहूर फिल्‍मी हस्तियां भी नजर आईं।

विरोध प्रदर्शन के हैरान एक लड़की को पोस्टर लहराते हुए देखा गया जिसमें 'फ्री कश्मीर' का नारा लिखा हुआ था, जो अपने आप में हौरान करने वाला है। यहीं नहीं कई अन्य प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी ऐसे ही पोस्टर थे जिनपर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषाओं का प्रयोग किया गया था।

वहीं अब इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन किस लिए है? फ्री कश्मीर के पोस्टर क्यों हैं? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किमी दूर आजादी गैंग फ्री कश्मीर के नारे लगा रही? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या आप भारत विरोधी फ्री कश्मीर अभियान को अपनी नाक के नीचे बर्दाश्त होने देंगे ???

कुछ पोस्टरों में 'एबीवीपी पर प्रतिबंध' का आह्वान किया गया, जबकि कुछ अन्य में जेएनयू के साथ खड़े होने की बात लिखी थी। इस विरोध-प्रदर्शनों में कई मशहूर फिल्‍मी हस्तियां भी नजर आईं। गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए विरोध प्रदर्शन में अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, राहुल बोस जैसे कलाकार शामिल हुए।

-
Twitter / @ANI

इससे पहले दिन में अभिनेता सुशांत सिंह भी गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे, जहां छात्र हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें आईआईटी बॉम्बे, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट्स गेटवे ऑफ इंडिया पर एकत्र हुए थे।

जेएनयू में रविवार शाम हुई हिंसा के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। इस हिंसक घटना में छात्रसंघ अध्‍यक्ष सहित 34 छात्र घायल हुए हैं, जिनको एम्‍स समेत कर्इ अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया था।

साभार : यह लेख मूल रूप से समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया है. यह मूल लेख का हिंदी अनुवाद है.