-

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित खालापुर टोल प्लाज़ा के पास कार के एक ट्रक से टकरा जाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उनके माथे पर गंभीर चोट लगी है और उन्हें दुर्घटना के तत्काल बाद पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, "दंपति को जल्द से जल्द मुंबई भेजा जाएगा। दुर्घटना बेहद गंभीर थी और उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उनके भाई बाबा आज़मी जावेद और शबाना आज़मी से मिलने के लिए मुंबई से रवाना हो चुके हैं। दुर्घटना के समय शबाना आज़मी कार में अकेली थीं जबकि उनके पति जावेद अख्तर दूसरी कार में सवार थे।"

-
Twitter / @ANI

बता दें कि बॉलिवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने शुक्रवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गई। इस पार्टी में बॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की। हादसे के बाद जावेद अख्तर अस्पताल के बाहर नजर आए।

अपने घर पर बॉलिवुड थीम पार्टी रखने के बाद बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गई थी। बॉलिवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर के जन्मदिन को 3 दिनों तक सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया गया था।

इस दौरान फिल्म जगत के बड़े सितारे शामिल हुए थे। इसमें रेखा, ऋचा चड्ढा, अली फजल, रोनित रॉय, सतीश कौशिक समेत कई सारे सेलेब्स पहुंचे थे। पार्टी का थीम रेट्रो रखा गया था। इस दौरान सभी सेलेब्स रेट्रो लुक में नजर आए थे। फरहान अख्तर भी पिता के जन्मदिन के मौके पर पहुंचे थे। फरहान, अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आए थे। शबाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अपनी फोटोज समेत दैनिक जीवन से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। शबाना का अचानक एक्सिडेंट प्रशंसकों के लिए काफी दुखद खबर है।

शबाना आजमी को पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है और साल 1998 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी को उनके जबरदस्त अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'अंकुर', 'अर्थ', 'मंडी' जैसी कई फिल्मों में यादगार अदाकारी की है।