सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीरREUTERS/Anindito Mukherjee

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवार तय कर दिए हैं। पार्टी ने शुक्रवार, 17 जनवरी को विधानसभा की 70 सीटों में से फिलहाल 57 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नामों की घोषणा करते हुए कहा कि बाकी बचे सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

पार्टी द्वारा शुक्रवार को घोषित 57 उम्‍मीदवारों में से 11 अनुसूचित जाति के उम्‍मीदवार तथा 4 महिलाएं शामिल हैं। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से उम्‍मीदवार बनाया है। वहीं रोहिणी से पार्टी ने विजेंद्र गुप्‍ता को टिकट दिया है। शालीमार बाग से रेखा गुप्‍ता और चांदनी चौक से सुमन गुप्‍ता को बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगी।

57 उम्‍मीदवारों की सूची :

नरेला- नीलदमन खत्री
तिमारपुर -सुरेंद्र सिंह बिट्टू
आदर्श नगर -राजकुमार भाटिया
बादली- विजय भगत
रिठाला - मनीष छौधरी
बवाना - रवीद्र कुमार इंद्राज
मुंडका - मास्टर आजाद सिंह
किराड़ी - अनिल झा
सुल्तानपुर माजरा - रामचंद्र छावरिया
मंगोलपुरी - करमसिंह करमा
रोहिणी - विजेंद्र गुप्ता
शालीमार बाग - रेखा गुप्ता
शकूर बस्ती - एससी वत्‍स
त्रीनगर - तिलकराम गुप्ता
वजीरपुर - महेंद्र नागपाल
मॉडल टाउन - कपिल मिश्रा
सदर बाजार- जयप्रकाश
चांदनी चौक - सुमन कुमार गुप्ता
मटिया महल- रवींद्र गुप्ता
बल्लीमारान - लता सोढ़ी
करोलबाग - योगेंद्र चंदौलिया
पटेल नगर- परवेश रत्न
मोती नगर- सुभाष सचदेवा
मादीपुर- कैलाश सांखला
तिलकनगर - राजीव बब्बर
जगतपुरी - आशीष सूद
विकासपुरी - संजय सिंह
उत्तमनगर - कृष्ण गहलोत
द्वारका - प्रधुम्न राजपूत
मटियाला - राजेश गहलोत
नजफगढ़ - अजीत खड़खड़ी
ब्रिजवासन - सत्यप्रकाश राणा
पालम - विजय पंडित
राजेंद्र नगर - सरदार आरपी सिंह
जंगपुरा - सरदार इमरित सिंह बक्शी
मालवीय नगर - शैलेंद्र सिंह मोंटी
आरके पुरम - अनिल शर्मा
छत्तरपुर - ब्रह्म सिंह तंवर
देवली - अरविंद कुमार
अंबेडकर नगर - खुशीराम
ग्रेटर कैलाश - शिखा राय
तुगलकाबाद - विक्रम बिधूड़ी
बदरपुर - रामवीर सिंह बिधूड़ी
ओखला - ब्रह्म सिंह
त्रिलोकपुरी - किरण वैद्य
कोंडली - राजकुमार ढिल्लों
पटपड़गंज - रवि नेगी
लक्ष्मी नगर - अभय कुमार वर्मा
विश्वास नगर - ओपी शर्मा
गांधी नगर - अनिल बाजपेयी
रोहतास नगर - जीतेंद्र महाजन
सीलमपुर - कौशल मिश्रा
घोंडा - अजय महावत
बाबरपुर- नरेश गौड़
गोकुलपुर - रंजीत कश्यप
मुस्तफाबाद- जगदीश प्रधान
करावल नगर - मोहन सिंह बिष्ट

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पहले ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार, 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि बुधवार, 22 जनवरी होगी, तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार, 24 जनवरी रखी गई है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्तासीन आम आदमी पार्टी और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच है, हालांकि कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2015 में आप ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की 70 में से 67 विधानसभा सीटों पर कब्ज़ा किया था, और शेष तीनों सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।