नवी मुंबई में अश्लील फिल्मों के आदी नाबालिग ने अपनी बहन के साथ किया बलात्कार. (सांकेतिक तस्वीर)
सांकेतिक तस्वीरगेटी इमेेजिज

झारखंड की राजधानी रांची के कोचांग में पांच लड़कियों के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप की घटना सामने आई है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बलात्कार की यह घटना मंगलवार की है. पीड़ित लड़कियां खूंटी जिले के कोचांग गांव में मानव तस्करी और अंधविश्वासों को लेकर स्थानीय लोगों को जागरुक करने के लिए गई थीं.

इस घटना के बारे में पता एक दिन बाद तब चला जब महिलाओं ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को आपबीती सुनाई जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आदीवासी गांवों में चलने वाले पत्थलगढ़ी आंदोलन से संबंधित हैं जिसके तहत पत्थर गाड़ कर गांव का सीमांकन किया जाता है.

झारखंड की राजधानी रांची के कोचांग में पांच लड़कियों के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार.
झारखंड की राजधानी रांची के कोचांग में पांच लड़कियों के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार.एएनआई

घटना मंगलवार 19 जून की है, जब नुक्कड़ नाटक के लिए बुलावे पर कोचांग के मिशनरी स्कूल में पहुंची नाटक मंडली का स्कूल से ही अपहरण कर लिया गया. पीड़ित लड़कियों ने बताया कि आरोपी बंदूकों से लैस थे और कार को बंद करने से पहले उनके पुरुष साथियों को पीटा गया. इसके बाद आरोपी महिलाओं को बन्दूक की नोंक पर जंगल में ले गए और उनका गैंगरेप किया और अपने मोबाइल फ़ोन इस पूरी घटना की वीडियो भी रिकॉर्ड की.