-
Twitter / @ANI

झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर जिला मुख्यालय गढ़वा से करीब 14 किलोमीटर पीछे स्थित अन्नराज नावाडीह घाटी में एक बस के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और लगभग 39 लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। बस अम्बिकापुर से सासाराम जा रही थी।

हादसा रात के 2.30 बजे हुआ। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। खाई से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस के पलटने से कुछ उसके नीचे ही दब गए हैं। इनलोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले ऐसी ही एक अन्य दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 20 जून को एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमे 44 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा था कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। इस वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।