-

बॉलीवुड में आए दिन कुछ ना कुछ किस्सा होता ही रहता है। बॉलीवुड सितारें जितना अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर होते हैं उससे कई ज्यादा वह अपने विवदित चर्चो की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी सितारों से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को जानने के लिए बेहद इच्छुक होते हैं।

ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और सलमान खान की। हुआ कुछ यूं कि सलमान खान मुंबई के एक क्लब में संजय दत्त के साथ गए थे।

उस समय रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में एंट्री ही की थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान मुंबई के एक क्लब में संजय दत्त के साथ थे। उस वक्त रणबीर कपूर इंडस्ट्री में न्यूकमर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पब में सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। ये कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों भीड़ के सामने ही लड़ने लग गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ देर बाद सलमान खान ने अपना आपा खो दिया और रणबीर कपूर थप्पड़ और लात मारने लगे। हालांकि, इस बीच संजय दत्त ने बीच-बचाव किया। संजय दत्त ने बताया कि दोनों इंडस्ट्री के काफी बड़े परिवार से हैं। आखिरकार रणबीर कपूर पब से चले गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के कुछ वक्त बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने रणबीर कपूर और पिता ऋषि कपूर से माफी मांगी। सलीम खान द्वारा माफी मांगने के बाद दोनों परिवार के बीच सुलह हो गई थी। हालांकि, आगे चलकर कटरीना कैफ के कारण रणबीर और सलमान के रिश्ते काफी बिगड़ गए थे।

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने रणबीर कपूर की तुलना कुत्ते से कर दी थी। सलमान ने कहा था कि- यार रणबीर मुझसे हर चीज छीन रहा है।

फिल्म संजू के प्रमोशन के वक्त रणबीर कपूर ने सलमान खान की तारीफ की। रणबीर कपूर से एक इंटरव्यू में सलमान खान और रणबीर कपूर के लिए सवाल पूछा। तो इस प्रश्न पर रणबीर सिंह ने कहा कि सलमान सर और संजय सर से हम सभी को यह बात सीखनी चाहिए कि कभी भी मुखौटा मत पहनो।

आगे रणबीर सिंह ने कहा कि यह दोनों सालों से लोगों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। ऐसा नहीं होता यदि दोनों कोई मुखौटा पहने हुए होते। रणबीर के अनुसार सलमान खान और संजय दत्त जैसे अपनी असल जिंदगी मे है वैसे ही वह लोगों के सामने है और यही वजह है कि इन दोनों स्टार्स को लोग इतना प्यार करते हैं।